फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों ने निकाली मतदान जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। स्वीप कार्यक्रम के तहत दिव्यांगों ने रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया।
विज्ञापन

विकास भवन से शुरू हुई रैली को सीडीओ अर्चना वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली मीनाक्षी चौक पर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में दिव्यांगों ने अपनी रिक्शा, स्कूटर लेकर प्रतिभाग किया गया। बिना साधन के रैली में आए दिव्यांगों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेश कुमार शर्मा ने ई-रिक्शा की सुविधा उपलब्ध कराई। ह्यूमेनिटी वेलफेयर सोसायटी की ओर से मीनाक्षी चौक पर रैली पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कहा कि 11 अप्रैल को छुट्टी मनाने बाहर न जाएं, बल्कि मतदान दिवस को त्योहार के रूप में मनाएं।

मतदान जागरूकता के संकल्प पत्र भरवाए
मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी स्थित एसडी कन्या इंटर कॉलेज में मतदान जागरूकता के संकल्प पत्र भरवाए गए। स्वीप टीम ने बूथ स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए योगेश कुमार शर्मा ने कहा कि 11 अप्रैल को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने स्थानीय मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ भी दिलाई। स्वीप कंट्रोल रूम टीम से सरफराज आलम व साकिब निसार ने मतदाताओं को मतदान हेतु संकल्प पत्र वितरित किए। छात्राओं को भी अभिभावकों से संकल्प पत्र भरवाने के लिए दिए गए। इस अवसर पर एसडी कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्य अनीता शर्मा, मुकेश वर्मा, सभासद प्रेम छाबड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें