फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की रैली में रहेगा रूट डायवर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रामराज में आज होगी मुख्यमंत्री की जनसभा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/मीरापुर। रामराज के मॉडर्न इंटर कॉलेज के मैदान में बृहस्पतिवार को भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

टीएसआई राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री की रैली के मद्देनजर रामराज में सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक रूट डायवर्ट रहेगा। बिजनौर और मीरापुर की तरफ से बहसूमा-मेरठ की ओर जाने वाले वाहन मीरापुर थाने के सामने से वाया चौकी मीरापुर दलपत वाया खतौली की तरफ से जाएंगे। मेरठ-मवाना की ओर से आने वाले वाहन मीरापुर व बिजनौर जाने के लिए बहसूमा से गुरुद्वारा होते हुए मध्य गंगनहर मार्ग से वाया देवल होकर जाएंगे। मुख्यमंत्री की रैली के दौरान एसबीआई रामराज के पीछे वाले मार्ग पर किसी भी प्रकार के वाहन की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। वहीं, मीरापुर-रामराज मार्ग पर अलूना बैरियर से मेरठ-रामराज मार्ग स्थित रूप टेंट हाउस तक भी सभी प्रकार के वाहन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेंगे। टीएसआई ने बताया कि रैली में आने वाले वाहनों की पार्किंग के लिए भी व्यवस्था की गई है। इसके तहत, मेरठ-बहसूमा की ओर से आने वाले वाहन साहब मोड़ बैरियर से अंदर की ओर तथा रामलीला ग्राउंड में खड़े होंगे। बिजनौर-मीरापुर की तरफ से आने वाले वाहनों को अलूना फार्म बैरियर से पहले स्थित भट्ठे पर पार्क किया जाएगा। गांव जमालपुर रामराज की ओर से आने वाले वाहन रामराज बैरियर से पहले स्थित सिनेमा हॉल व बाग में पार्क होंगे। वहीं, गांव हाशमपुर की ओर से आने वाले वाहन रजबहा पुल बैरियर से पहले पार्क होंगे। वहीं, रैली में आने वाले मीडियाकर्मियों, पुलिस-प्रशासनिक अफसरों के वाहन रैली स्थल मॉडर्न इंटर कॉलेज परिसर में ही खड़े होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें