फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान ने पंचायत सदस्यों के साथ त्याग पत्र देने की चेतावनी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी
विज्ञापन

खतौली। गांव चिंदौड़ा के ग्राम प्रधान ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि कुछ भूमाफिया ने सरकारी भूमि पर कब्जा कर लिया है। गांव तुलसीपुर के लोग जबरदस्ती रास्ता बना रहे हैं। अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्राम प्रधान ने अपने ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ सामूहिक रूप से त्याग पत्र देने तथा लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी भी दी है। उधर, लेखपाल ने तहसीलदार के आदेश पर पुलिस से मिलकर रास्ते का निर्माण कार्य रुकवा दिया है।
विज्ञापन

गांव चिंदौड़ा के ग्राम प्रधान जुम्मन ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि भूमाफिया ने अराजकता के हालात बना रखे हैं। गांव के तालाब, सरकारी नलकूप की नाली, रास्ते की भूमि पर कब्जा कर लिया है। गांव के खसरा नंबर 103 नई परती पर गांव तुलसीपुर के कुछ लोग जबरदस्ती रास्ता बना रहे हैं। इसकी कई बार तहसील के अधिकारियों से भी शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। आरोप है कि भूमाफिया ने प्राइमरी पाठशाला की बाउंड्री उखाड़ कर रास्ते में दीवार खड़ी कर दी है। प्रधान ने सीएम से सरकारी संपत्ति से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की। उधर, इस मामले के संबंध में तहसीलदार के आदेश लेकर लेखपाल थाने में इंस्पेक्टर से मिले। इंस्पेक्टर ने बताया कि ग्राम प्रधान को कहकर फिलहाल सड़क निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें