नोएडा में एक कंपनी में काम करने वाले युवक-युवती के बीच काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चला आ रहा था। दोनों अलग-अलग बिरादरी के हैं। जब उन्होंने अपने- अपने परिवार में शादी का प्रस्ताव रखा तो परिजनें ने मना कर दिया गया। मामला यूपी के बागपत जनपद का है।
बताया गया कि शुक्रवार को वे घर से भागकर बड़ौत तहसील पहुंचे तो युवती के परिजनों को भनक लग गई और तहसील गेट पर दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद युवती के परिजनों ने प्रेमी युवक की जमकर पिटाई की। बाद में वह भाग निकला। युवती के परिजन उसे अपने साथ ले गए।
जानिए पूरा मामला
शाहदरा के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती नोएडा में एक कंपनी में काम करती है। वहीं पर तहसील क्षेत्र के एक गांव का युवक भी नौकरी करता है। एक साल से दोनों के बीच प्रेम-प्रंसग चल रहा था और यह बात शादी तक पहुंच गई। दोनों अलग-अलग बिरादरी के हैं। जब उन्होंने अपने परिजनों को बताया तो परिजनों ने इंकार कर दिया। तो उन्होंने कोर्ट मैरिज करने की सोची। शुक्रवार को वे दोनों शाहदरा से बड़ौत तहीसल पर आए।
बता दें कि प्रेमी युगल कोर्ट मैरिज के लिए कागज तैयार करा रहे थे कि उसी समय युवती के परिजन वहां पर पहुंचे और दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने युवक को पीटा। वह किसी तरह वहां से भाग निकला। युवती के परिजन उसे कार में बैठाकर घर ले गए।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/