फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त कृषि निदेशक ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले के 75 गांवों में चल रही किसान पाठशाला के दौरान संयुक्त कृषि निदेशक सहारनपुर ने बाननगर गांव की किसान पाठशाला का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने किसानों को जानकारियां भी दीं।
विज्ञापन

विकास खंड चरथावल में आयोजित द मिलियन फार्मस स्कूल (किसान पाठशाला) सहारनपुर के संयुक्त कृषि आयुक्त आरडी राजपूत ने निरीक्षण किया। इस अवसर पर लगभग 70 किसान पाठशाला में जानकारी प्राप्त कर रहे थे। राजपूत ने किसानों को विभाग की कई जानकारियां भी दीं। किसानों की आय दुगुनी करने के संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार एवं भारत सरकार द्वारा कृषि विभाग एवं अन्य सहयोगी विभागों के स्तर से चलाई जा रही योजनाओं के विषय में बताया। किसानों को जैविक खेती अपनाने पर बल दिया। अपनी लागत को कम कर आय में बढ़ोतरी करने के तरीके बताए। भूमि संरक्षण अधिकारी तुलसी राम प्रजापति, ब्रहमप्रकाश शर्मा विषय वस्तु विशेषज्ञ, सुनील शर्मा विषय वस्तु विशेषज्ञ, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर ने भी कृषकों को अपने-अपने विषय की जानकारी प्रदान की। कृषक रामपाल सिंह ने अपने अनुभव बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें