कानून बनाकर कराया जाए राम मंदिर का निर्माण
मुजफ्फरनगर। विश्व हिंदू परिषद की बैठक में संसद में कानून बनाकर जल्द से जल्द अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण कराने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए विहिप पूरा प्रयास करेगी।
रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर केशवपुरी में विश्व हिंदू परिषद की विभागीय बैठक में शामली और बागपत के कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रांत संगठन मंत्री सुदर्शन ने सभी कार्यकर्ताओं से धर्म के मार्ग पर चलकर हिंदू समाज को शक्तिशाली बनाने का आह्वान किया। बैठक में संगठन के विस्तार पर भी चर्चा की गई। बैठक में प्रांत सहमंत्री चंद्रमोहन, राधेश्याम, ललित, जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता, प्रदीप, मोहित, पीयूष, अंकुर, अजय, अतुल, बिजेंद्र , जिला संचालक सुरेंद्र सिंह, जिला सह संचालक दिनेश और मीडिया प्रभारी चिराग प्रताप आदि मौजूद रहे। संचालन विभाग मंत्री भूपेंद्र ने किया।