फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने हमला कर कुता मारा, ग्रामीणों में दहशत फैली

विज्ञापन
विज्ञापन
कैलाशनगर में तेंदुए ने कुत्ते को निवाला बनाया
विज्ञापन

रतनपुरी/खतौली (मुजफ्फरनगर)। गांव कैलाशनगर में बुधवार की सुबह तेंदुए ने दस्तक दी। तेंदुए ने नलकूप पर हमला कर पालतू कुत्ते को मार डाला। तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत पसर गई। पुलिस और वन विभाग की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। वन विभाग टीम ने तेंदुआ पकड़ने के लिए जाल लगा दिया है।
विज्ञापन

रतनपुरी के गांव कैलाशनगर निवासी छात्र रितिक बुधवार की सुबह नलकूप पर पानी चला रहे अपने पिता का खाना लेकर गया था। छात्र ने गन्ने के खेत के अंदर से तेंदुए को कुत्ते को मुंह में लेकर चकरोड से कूदते हुए देखा। तेंदुए को देखकर वह भयभीत हो गया। रितिक और उसके पिता वेदपाल ने शोर मचा दिया। तेंदुआ दूसरे गन्ने के खेत में घुसकर गायब हो गया। रितिक ने इसकी सूचना फोन पर अपने गांव कैलाशनगर परिजनों को दी। सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण लाठी, डंडे, भाले तबल आदि धारदार हथियार लेकर खेतों पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने काफी देर तक जंगलों में तेंदुए की तलाश की। जंगल में तेंदुए को तलाश करने के दौरान ग्रामीणों को गन्ने के खेत के बीच में एक पालतू कुत्ते के अवशेष बरामद हुए। ग्रामीणों ने तेंदुए की दस्तक होने की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना पर रतनपुरी पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने वन विभाग की टीम को भी मौके पर बुला लिया। सूचना पर वन विभाग के जानसठ व खतौली क्षेत्र के रेंजर एनके बलोदी, मोहन प्रसाद भौखंड़ी, रेंजर मीरापुर रेंज वन रक्षक नंदकिशोर, वन रक्षक अंशीलाल, वन रक्षक देवेंद्र कुमार, प्रहलाद आदि ने मौके पर पहुंचकर मृत कुत्ते के अवशेषों की जांच की। वन रेंजर एनके बलोदी ने मौके से मिले पदचिह्नों की जांच की। इसके बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर मिले पदचिह्नों को प्लास्टर ऑफ पेरिस की सहायता से उठाया। वन रेंजर ने बताया कि प्रथम दृष्टया इस बार तेंदुए की प्रबल संभावना है। सभी लक्षण तेंदुए के होने के मिले हैं। मौके से मिले पदचिह्न भी तेंदुए के पदचिह्नों से मेल खाते हैं। इसके अलावा कुत्ते पर हमला करने के तरीके और उसके शरीर पर जख्मों के निशान को देखने से भी यही प्रतीत होता है कि तेंदुए द्वारा ही हमला किया गया है। वन रेंजर ने बताया कि कुत्ता, हिरण आदि तेंदुए के प्रिय भोजन होते हैं। उन्होंने बताया कि मौके से लिए गए पदचिह्नों को डीएफओ कार्यालय के माध्यम से वन्य जीव प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। वहां जांच के बाद ही तेंदुए की पूर्ण रुप से होने की पुष्टि हो पाएगी। टीम ने मृत कुत्ते के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उन्होंने क्षेत्र के ग्रामीणों से खेतों में समूह में जाने और विशेष सावधानी बरतने की अपील की। क्षेत्र में पिंजरे के साथ लगी वन विभाग की टीम के फोन नंबर भी ग्रामीणों को दिए, ताकि समय पर विभाग की टीम को तेंदुए के विषय में सूचना दी जा सके। तेंदुए की दस्तक से क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। किसानों ने भी अकेले अपने खेतों में जाना बंद कर दिया है। किसान समूह बनाकर अपने खेतों में जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें