फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में अधेड़ की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइकों की भिड़ंत में अधेड़ की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के रुड़की रोड पर बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत में दोनों सवार घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। इनमें से एक अधेड़ की रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामपुरी निवासी ओमपाल पुत्र खचेड़ू बुधवार सुबह करीब 10.35 बजे बाइक पर किसी काम से शहर की तरफ आ रहा था। रास्ते में रामपुरी के ही दीपक पैलेस वाली गली निवासी विकास ने बाइक को तेज रफ्तार से दौड़ाते हुए ओमपाल की बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार दोनों लोग घायल हो गए, जिन्हें सूचना पर पहुंची सिविल लाइंस थाना पुलिस ने ले जाकर जिला अस्पताल भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को गंभीर हालत के चलते मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया, जिनमें से ओमपाल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि विकास की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। ओमपाल की मौत के बाद पीड़ित परिजन लाश को वापस ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें