फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान राम समाज के लिए आदर्श: गौरदास

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नवीन मंडी में नौ दिवसीय कथा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कथा व्यास गौरदास महाराज ने कहा कि भगवान राम का जीवन समाज के लिए आदर्श है।
विज्ञापन

प्रात: काल में माड़ी की धर्मशाला से बैंडबाजों के साथ कलश यात्रा निकाली गई। श्री शिव भगवान मंदिर कथा समिति की ओर से कलश यात्रा संपन्न होने के बाद कथा का शुभारंभ हुआ। पहले दिन कथा व्यास गौरदास जी महाराज ने कहा कि भगवान राम का जीवन हम सबके लिए आदर्श हैं। रामकथा मनुष्य को जीना सिखाती है। गोस्वामी तुलसीदास ने श्रीराम चरित मानस के माध्यम से बताया कि समाज में मर्यादित जीवन ही मान और सम्मान दिलाता है। भगवान राम को इसीलिए मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है। राम कथा से जीवन की व्यथा समाप्त हो जाती है। कथाव्यास ने सुंदर भजनों से श्रद्धालुओं को भाव विभोर किया। जितेंद्र कुच्छल, रमेश सिंघल, सुशील मित्तल, श्याम सिंह सैनी, प्रदीप कुमार, अचिंत मित्तल, चंद्रजीत राठी, मदनलाल, सुनील ग्रोवर, नवीन कुमार, मोहित कुमार, अरविंद गोयल, सागर, हरीशंकर मूंधडा, अतुल वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें