फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में तार टूटकर गिरा, बच्चे बाल बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल में तार टूटकर गिरा, सहमे बच्चे
विज्ञापन

मंसूरपुर। सिखेड़ा क्षेत्र के गांव दहाखेड़ी में प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण के ऊपर से 11 हजार की विद्युत लाइन गुजर रही है। सोमवार को उस समय हादसा हुआ, जिस समय विद्यालय में बच्चे शिक्षण कार्य में लगे हुए थे। अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर विद्यालय के प्रांगण में आ गिरा। तार के नीचे गिरने से बच्चे डर की वजह से वे सहम गए। यह विद्युत लाइन बच्चों के लिए खतरा बनी हुई है। ग्राम प्रधान ने कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों से शिकायत करते हुए इस विद्युत लाइन को स्कूल के प्रांगण से हटाकर दूसरे स्थान से खिंचवाने की मांग की।
विज्ञापन


हादसे में कार सवार कई लोग घायल
मंसूरपुर। गांव संधावली फ्लाईओवर पर मेरठ की ओर से हरिद्वार की ओर जा रही कौशांबी डिपो की रोडवेज बस की मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही इनोवा में टक्कर हो गई। टक्कर लगने से कार क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे कार सवार दिल्ली निवासी सुनील गुप्ता उसकी पत्नी मंजू गुप्ता, मां विनीता देवी, बेटा पीयूष, बेटी पायल तथा भांजा विक्की घायल हो गए। घायलों को बेगराजपुर मेडिकल में भर्ती कराया गया, जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वापस भेज दिया। रोडवेज बस में दिल्ली निवासी 16 वर्षीय तानिया भी मामूली रूप से घायल हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें