मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज के बीबीए तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने अच्छे अंकों के साथ सफलता हासिल की है। शायमा ने 71.71 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान पाया। द्वितीय स्थान पर रही अंजली बालियान ने 71.61 प्रतिशत और तीसरे स्थान पर शिवानी ने 70.79 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। सभी मेधावी छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों एवं माता-पिता को दिया। विभागीय डीन डॉ पूनम शर्मा, डा सौरभ मित्तल ने मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया। इस दौरान विभाग के प्रवक्ता पंकज कौशिक, हिमांशु वर्मा, कपिल धीमान, अपूर्वा मित्तल व तबस्सुम मौजूद रहीं।