फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो आपतिजनक पोस्ट डालने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आपत्तिजनक पोस्ट डालने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

छपार। सोशल मीडिया फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के आरोपी खामपुर निवासी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने लव जेहाद जैसी गतिविधियों में संलिप्त रहने के गंभीर आरोप भी लगाए हैं।
चरथावल थाना क्षेत्र के गांव रोनी हरजीपुर निवासी बजरंग दल कार्यकर्ता अंकुर राणा ने छपार थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव खामपुर निवासी दूसरे समुदाय का युवक वकार पुत्र लालू महाराष्ट्र में आता-जाता रहता है। आरोप लगाया कि उक्त वकार ने कुछ दिन पूर्व अपने फेसबुक अकाउंट पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली फोटो के साथ अपनी फोटो जोड़कर आपत्तिजनक पोस्ट डाल दी। उक्त पोस्ट से दूसरे समुदाय के लोगों की भावनाएं आहत हुईं हैं। आरोप लगाया कि वकार महाराष्ट्र में जाकर वहां लव जेहाद जैसी गतिविधियों को भी अंजाम देता है, जिनमें वह हुलिया बदलकर लड़कियों को बहला-फुसलाकर भगा ले आता है और यहां लाकर उनका धर्म परिवर्तन कराकर बेच देता है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी वकार पुत्र लालू के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए आरोपों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


शराब की दुकान खोलने को लेकर हंगामा
मुजफ्फरनगर। शहर के रुड़की रोड पर जिला अस्पताल के ठीक सामने स्थित मार्केट में मंगलवार शाम शराब की नई दुकान खुलने को लेकर लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। हंगामा करने वाले लोगों का आरोप है कि एक तरफ जहां उक्त दुकान के ठीक सामने जिला अस्पताल है, वहीं दुकान के ठीक पीछे एक कोचिंग सेंटर भी है। इसके चलते शराब की नई दुकान खुलने के कारण एक तरफ जहां जिल अस्पताल आने-जाने वाली महिलाओं को परेशानियां उठानी पड़ेंगे, वहीं कोचिंग सेंटर में आने वाली छात्राओं के लिए भी शराबी मनचले दिक्कतें खड़ी करेंगे, जिससे कानून व्यवस्था को खतरा उत्पन्न हो सकता है। लोगों ने पुलिस-प्रशासन से उक्त शराब की दुकान वहां से हटाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


हादसे में घायल युवक की मौत
छपार। शहर के मोहल्ला आर्यपुरी निवासी विनोद शर्मा की पत्नी कमलेश ने तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा प्रिंस शर्मा विगत 12 जून की शाम स्कूटर से हरिद्वार जा रहा था। रास्ते में रामपुर तिराहा के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में मेरठ रैफर कर दिया गया। पीड़िता के अनुसार, मेरठ में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें