फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी मांगने के मामले में पूर्व प्रधान से पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगदारी मांगने के मामले में पूर्व प्रधान से पूछताछ
विज्ञापन

खतौली। ट्रांसपोर्टर से बदमाश द्वारा पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने तथा नहीं देने पर गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने क्षेत्र के एक पूर्व प्रधान को शक के दायरे में लेकर उससे घंटों बंद कमरे में पूछताछ की। पुलिस रंगदारी मांगने वाले बदमाश को तलाश करने में जुट गई है।
विज्ञापन

नगर के एक ट्रांसपोर्टर से कुछ दिन पूर्व उसकी दुकान आकर एक बदमाश ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। बदमाश के साथ में एक अन्य साथी भी मौजूद था। बदमाश ने पैसे नहीं देने पर ट्रांसपोर्टर को गोली मारने की धमकी भी दी है। धमकी से ट्रांसपोर्टर का परिवार पूरी तरह से भयभीत है। रविवार को भयभीत ट्रांसपोर्टर ने अपने रिश्तेदारों को साथ लेकर इस संबंध में पुलिस को अवगत कराया था। पुलिस रंगदारी की जानकारी मिलते ही सक्रिय हो गई थी। सोमवार को पुलिस ने रंगदारी मांगने तथा बदमाश के संपर्क में रहने वाले क्षेत्र के एक पूर्व प्रधान पर शक जताते हुए उससे बंद कमरे में घंटों पूछताछ की। पुलिस बदमाश को पकड़ने में जुट गई है। पता चला है कि वर्ष 2009 में बदमाशों ने ट्रांसपोर्टर के भाई भी गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या में बदमाश जेल भी गए थे। जो जमानत पर छूटकर बाहर घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें