किसान ने आत्महत्या की
पुरकाजी। गांव कम्हेड़ा में किसान ने गृह क्लेश के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। किसान से मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
जहर खाने के बाद उसने रुड़की उत्तराखंड में रह रहे अपने भाई को फोन पर इस बारे में बता दिया। भाई ने घर भाभी को जानकारी दी, तो वह आनन फानन में खेत पर पहुंची और कुछ लोगों की मदद से अपने पति को पुरकाजी के एक प्राईवेट चिकित्सक के पास लाई, जहां से गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने उसे मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया। वहां पर भी हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे मेरठ ले जा रहे थे, रास्ते में किसान की मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों से चुपचाप उसका दाह संस्कार कर दिया।
संगठन की मजबूती पर आह्वान
पुरकाजी । ग्राम भैंसानी में भाकियू नेता अजय त्यागी के आवास पर हुई बैठक में संगठन की मजबूती व किसानों की समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में पहुंचे जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने ग्राम मांडला के प्रधान सुरेश कुमार को भाकियू की टोपी पहनाकर संगठन में शामिल किया। संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक में मंडल महासचिव नवीन राठी, नेपाल सिंह प्रधान, रहतू प्रधान, हरिओम त्यागी, बिटटू राठी, मिंटू त्यागी, ऋषिपाल, शुभम त्यागी, अंकित चौधरी, नरेश गुर्जर, मोहित पंवार, मांगेराम त्यागी आदि मौजूद रहे।