फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने सुरक्षा और सम्मान मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय के रेडक्रॉस भवन में अधिकारियों और कर्मचारियों ने सभा का आयोजन किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी में चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के साथ हुए अभद्र व्यवहार का विरोध जताया गया।
विज्ञापन

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ, फार्मेसिस्ट संवर्ग संघ, लिपिक संवर्ग संघ, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ समेत अन्य संघों के पदाधिकारियों ने मुद्दे पर विचार-विमर्श किया। डॉ वीके सिंह ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी पर कुछ नेताओं एवं भीड़ ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया था। कर्मचारियों को बंधक बनाकर रखा गया, मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। पदाधिकारियों ने कहा कि नेताओं द्वारा स्वास्थ्य विभाग पर जो आरोप लगाए गए, वह पूरी तरह से निराधार हैं। चिकित्सकों और कर्मचारियों को अनावश्यक रूप से प्रताड़ित किया गया। बैठक मे सभी संवर्गों के पदाधिकारियों ने चिकित्सकों एवं अन्य कर्मचारियों के सम्मान एवं सुरक्षा की मांग की है। साथ ही दोषियों के विरुद्ध चिकित्सा सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई किए जाने की मांग की है। मामले को लेकर चिकित्सकों, पदाधिकारियों ने एसएसपी से मिलने का निर्णय लिया है। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है। सभा में डॉ अरविंद कुमार गर्ग, डॉ राजेश डाबरे, डॉ संजय भटनागर, डॉ विनित कौशिक, डॉ संजीव गुप्ता, डॉ मुकेश कुमार, कमलेश राय, प्रमोद कुमार, ललित मोहन फार्मेसिस्ट, देवेंद्र कुमार, पवन गिरि, किरण पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें