मुजफ्फरनगर। दिल्ली-टपरी वाया मेरठ-सहारनपुर मंडल रेलवे लाइन पर निर्माण कार्य के चलते मंगलवार को ट्रेनों के पहिये थम गए। एक्सप्रेस समेत सात ट्रेन निरस्त रही और तीन ट्रेनों को वाया शामली से निकाला गया। इससे रोडवेज डिपो और डग्गामार वाहनों ने ट्रेन निरस्त होने का खूब लाभ उठाया। बस में बैठने के लिए लोगों में मारामारी मची रही।
रेलवे लाइन पर दोहरीकरण का कार्य चल रहा है। खतौली में दोहरीकरण हो चुका है, आगे कार्य तेजी से चल रहा है। मंगलवार को नागल और तल्हेड़ी बुजर्ग में रेलवे लाइन पर निर्माण कार्य किया गया। गेट नंबर 77 को खत्म कर सबवे का निर्माण किया गया। वहीं, रोहाना-देवबंद के बीच गेट नंबर 65 को खत्म कर सबवे बनाया गया। इसके चलते सुबह 11.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक मेगा ब्लॉक रखा गया। ब्लॉक रहने के कारण दिल्ली, सहारनपुर, देहरादून आदि क्षेत्रों को आने-जाने वाली ट्रेनों के पहिये थम गए। दो एक्सप्रेस समेत सात ट्रेन रद्द रही। इनके अलावा कई ट्रेनों को वाया शामली निकाली गई। ट्रेन रद्द होने से स्टेशन पर सन्नाटा पसरा रहा। कालका पैसेंजर को सहारनपुर तक चलाया गया। ऋषिकेश पैसेंजर को भी सहारनपुर तक चलाकर आगे के लिए रोक दिया गया, जबकि नई दिल्ली-जालंधर एक्सप्रेस और नई दिल्ली-जनशताब्दी एक्सप्रेस (शालीमार एक्सप्रेस) को वाया शामली से निकाला गया।
यह ट्रेनें रही रद्द
दिल्ली-अंबाला एक्सप्रेस (इंटरसिटी एक्सप्रेस)
दिल्ली जक्शन-सहारनपुर पैसेंजर।
-नई दिल्ली-सहारनपुर मैमू।
-दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर।
-कालका-सहारनपुर पैसेंजर।
-नौचंदी एक्सप्रेस।
-