फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से हुई थी नौकर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीमारी से हुई थी नौकर की मौत
विज्ञापन

खतौली। किसान के नौकर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नौकर की मौत बीमारी के कारण होने की पुष्टि हो गई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज ने बताया कि गांव भैंसी निवासी किसान के यहां बंगाल निवासी नौकर 52 वर्षीय संतोष घोष खेतीबाड़ी का काम देखता था। शुक्रवार रात नौकर प्रतिदिन की तरह खाना खाकर सो गया। शनिवार सुबह नौकर चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। रविवार को उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को मिली। नौकर का शव उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें