फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन नहीं मिलने से धरने पर बैठे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
वेतन नहीं मिलने से धरने पर बैठे शिक्षक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। वेतन नहीं मिलने से नाराज शिक्षकों ने कॉलेज परिसर में धरना शुरू कर दिया है। दीपचंद्र ग्रेन चेंबर इंटर कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं मिला है। इसके विरोध में शिक्षक, कर्मचारियों ने शिक्षण कार्य छोड़कर धरना प्रारंभ कर दिया।
विज्ञापन

कॉलेज के शिक्षकों ने बीते दिनों डीआईओएस से मिलकर समस्या बताई थी। बताया गया है कि कुछ शिक्षकों का माह जुलाई 2016 और माह दिसंबर 2016 में ही चयन वेतनमान लगना था परंतु चयन वेतनमान का प्रस्ताव पास कराकर डीआईओएस को नहीं भेजा गया। इसके अलावा कॉलेज प्रशासन ने दिसंबर माह का वेतन बिल भी बनाकर नहीं भेजा है। जिसके चलते वेतन जारी नहीं हो सका है। इसके विरोध में शिक्षकों ने 29 जनवरी से कॉलेज परिसर में शिक्षण कार्य छोड़कर धरना शुरू कर दिया है। बीते दो दिन से शिक्षक धरने पर बैठे हैं। शिक्षकों का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन मामले में कोई कार्रवाई करने को राजी नहीं है। वेतन नहीं मिलने तक शिक्षकों ने कार्य का बहिष्कार का ऐलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें