फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण अंचल में बनेंगे 1

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में 185 परिवारों को अपना घर मिलेगा। सूची फाइनल करने के साथ ही लाभार्थियों को पहली किश्त जारी कर दी गई है। पहली किश्त के रूप में 40 हजार जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना में जिले में तेजी के साथ कार्य चल रहा है। नगरीय क्षेत्रों के साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी पात्रों के चयन का काम चल रहा है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पहली सूची में 185 परिवारों को आवास के लिए एक लाख 20 हजार प्रति परिवार दिया जाएगा। जिला विकास अधिकारी मोतीलाल व्यास ने बताया कि आवेदन के बाद ब्लाक स्तर पर लाभार्थियों की जांच की गई। जांच के बाद लाभार्थियों की सूची को अंतिम रूप दिया गया। जिन पात्र लोगों का नाम अभी भी रह गया है, उन्हें आगामी वित्तीय वर्ष में पैसा जारी किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र में आवास के लिए सरकार एक लाख 20 हजार रुपये दे रही है। यह पैसा लाभार्थी को तीन किश्तों में दिया जा रहा है। पहली किश्त में 40 हजार रुपये जारी की गई है। पहली किश्त का पैसा खर्च होने के बाद दूसरी किश्त जारी की जाएगी। अंतिम किश्त दूसरी किश्त के खर्च होने के बाद जारी होगी। डीडीओ ने बताया कि आवास निर्माण की जांच की जिम्मेदारी विभाग की होगी। पीएम आवास योजना में उन सभी को आवास के लिए चयनित किया जा रहा है, जिनके पास पक्का मकान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें