पुरकाजी। लोहड़ी पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। गुरुद्वारा प्रांगण में आयोजित लोहड़ी पर्व में पंजाबी समाज के लोगों ने लोहड़ी जलाकर उसमें रेवड़ी और मूंगफली डालकर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। युवाओं और महिलाओं ने ढोल एवं डीजे पर जमकर भंगड़ा किया। भारत भूषण खुल्लर, सुखपाल बेदी, सुरेंद्र खुल्लर, सुशील खुल्लर, कोमजीत सिंह, सरजीत सिंह, रंजीत मिगलानी, नरेश मिगलानी, संजीव खुल्लर, रोहित , प्रदीप, आशु बेदी, विकास मेहता, शुभम मिगलानी, गोल्डी राठी, अन्नू चौधरी, अभिषेक बंसल, संचित गर्ग, लवी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
फोटो समाचार
कोहरे में वाहन भिड़े
पुरकाजी। रविवार की सुबह उत्तराखंड के देहरादून डिपो की बस दिल्ली जा रही थी। घना कोहरा होने के कारण बस पुरकाजी बाईपास पर खडे़ ट्रक से टकरा गई। चालक शहजाद ने बताया कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और बस में सवार चार लोग मामूली रूप से घायल हो गए। इसी दौरान पीछे से आ रही दो अन्य कार भी ट्रक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार चालक घायल हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
पेड़ काटने का आरोप
पुरकाजी। उत्तराखंड के थाना मंगलौर के ग्राम मुंडियाकी निवासी रामकुमार ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसने थाना क्षेत्र के ग्राम हरिनगर में जमीन लेकर यूकेलिप्टस के पेड़ लगा रखे हैं। इनमें से सौ पेड़ ग्राम हरिनगर निवासी व्यक्ति ने चोरी से काट लिए हैं। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसके अलावा मोहल्ला झोझगान निवासी महिला ने थाने पर तहरीर देकर अपनी पुत्री की गुमशुदगी दर्ज करने की मांग की है। महिला मांगी का कहना है कि उसकी पुत्री शनिवार को घर से अचानक लापता हो गई। काफी तलाश करने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।