फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्चा वापस लेंगी सुशीला और सरिता

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की बागी प्रत्याशी लेंगी पर्चा वापस
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका अध्यक्ष पद पर नामांकन करने वाली भाजपा की बागी प्रत्याशी पूर्व विधायक सुशीला अग्रवाल और सरिता अरोरा अपना नामांकन वापस करने के लिए राजी हो गई हैं। बृहस्पतिवार को वह नामांकन वापस लेने के लिए पहुंची, तो अफसरों ने उन्हें बताया शुक्रवार नामांकन वापसी के लिए दिन निर्धारित है।
सांसद डॉ संजीव बालियान समेत कई नेताओं ने बुधवार की रात पूर्व विधायक सुशीला अग्रवाल के घर पहुंचकर उन्हें पर्चा वापस करने के लिए मना लिया। उनके साथ सरिता अरोरा भी अपना पर्चा वापस लेने के लिए तैयार हो गईं। दोनों प्रत्याशियों ने आरओ सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा से मिलीं। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि नाम वापसी के लिए शुक्रवार का दिन निर्धारित है। इसी दिन नाम वापस होंगे। उन्होंने नाम वापसी के लिए की जाने वाली प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन


हिंदू महासभा ने किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका अध्यक्ष पद पर नामांकन निरस्त होने के बाद हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि अधिकारियों ने जान-बूझकर ऐसा किया है।
नगर पालिका अध्यक्ष के लिए अखिल भारतीय हिंदू महासभा की गीतांजलि ने भी नामांकन किया था। नामांकन पत्र और शपथ पत्र में आयु 27 वर्ष लिखी होने के कारण आरओ ने नामांकन निरस्त कर दिया। इसे लेकर हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें भूल सुधार का अवसर नहीं दिया गया। गीतांजलि की आयु 37 वर्ष है, जो गलती से 27 लिखी गई। इस पर हिंदू महासभा ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए विरोध जताया। डीएम के नाम दिए ज्ञापन में आधार कार्ड और राशन कार्ड की प्रति दी गई, जिसमें प्रत्याशी की जन्मतिथि 1980 है। प्रदर्शन करने वालों में प्रत्याशी गीतांजलि आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


दूसरे वार्ड का प्रस्तावक होने पर नजमा का पर्चा निरस्त
मुजफ्फरनगर। वार्ड 45 से प्रत्याशी नजमा का पर्चा निरस्त हो गया है। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान उनके प्रस्ताव दूसरे वार्ड के पाए गए। नियम के अनुसार प्रस्ताव उसी वार्ड का होना चाहिए, जिससे प्रत्याशी चुनाव लड़ रहा है। प्रत्याशी किसी भी वार्ड का हो सकता है, लेकिन प्रस्ताव का उसी वार्ड का होना जरूरी है। सहायक निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें