फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य द्वार का लोकार्पण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। नेशनल हाईवे पर सरस्वती शिशु मंदिर गुरुकुल विद्यालय घासीपुरा के मुख्य द्वार का लोकार्पण किया गया। इस द्वार का नाम घासीराम द्वार रखा गया है। चौधरी घासीराम ने गांव घासीपुरा बसाया था। उनके प्रपौत्र कुंवर विजय राज ने अपनी माता सरोज कुमारी की याद में इस मुख्य द्वार का निर्माण कराया है। इस विद्यालय के निर्माण में कुंवर विजय राज के पूर्वजों का काफी योगदान रहा है। लोकार्पण करते हुए कुंवर विजय राज ने कहा की शिक्षा के उत्थान में उनका पूरा सहयोग रहेगा। इस अवसर पर श्यामपाल चेयरमैन, प्रबंधक पुष्पेंद्र, प्रधानाचार्य सुरभि, योगेंद्र, मोहित अहलावत, सोमपाल, विजेंद्र, भारतवीर, राजेश्वर आर्य, उपेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


रोनी हरजीपुर में कार्यालय बनाया
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। रोनी हरजीपुर गांव में भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय का शुभारंभ विधिवत हवन-पूजन के साथ किया गया। मुख्य अतिथि विधायक विजय कश्यप रहे। संगठन के अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए कार्यालय पर नियमित मीटिंग में निर्णय जाएगा। राजेंद्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष बबली शर्मा, गफ्फार, तहसील अध्यक्ष नरेंद्र राणा, योगश शर्मा, अब्दुल वाहिद, प्रदीप सैनी मौजूद रहे।

फिल्म का करेंगे विरोध
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वीरांगना रानी पद्मावती पर रिलीज होने वाली फिल्म का विरोध करने का एलान किया। शनिवार को दूधली गांव में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने गोवंश हत्या पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। जिला कार्यकारी अध्यक्ष अमित गुप्ता, जिला संयोजक अंकुर राणा, अतुल कुमार, ्प्रदीप कुमार, अक्षित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें