अध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन पत्र जमा
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। जानसठ नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन अब्दुल हनीफ पुत्र अब्दुल रहमान ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जमा किया। सभासद पद के लिए 12 नामांकन पत्र जमा किए गए और सात नामांकन पत्र खरीदे गए। भोकरहेड़ी नगर पंचायत के लिए अध्यक्ष पद के लिए कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया जा सका और न ही खरीदा गया। सभासद पद के लिए एक नामांकन नामांकन पत्र जमा हुआ। मीरापुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन पत्र खरीदा गया। सभासद पद के लिए सात नामांकन पत्र जमा हुए और छह नामांकन पत्र लिए गए।