ग्रामीणों का डीलर के खिलाफ प्रदर्शन
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव छपरौली के ग्रामीण एकत्र होकर तहसील मेें पहुंचे। ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पूर्ति निरीक्षक को शिकायत करते हुए बताया कि गांव के राशन डीलर राकेश कुमार की जांच कराकर उसकी एजेंसी से ग्रामीणों का कोटा हटाकर दूसरी एजेंसी किया जाए। ग्रामीणों का आरोप है कि राशन डीलर राशन वितरण करते समय ग्रामीणों से शिकायत वापस लेने का दबाव बनाता है। ग्रामीणों ने दूसरे डीलर के पास कोटा लगाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में सुधीर कुमार, हरेंद्र कुमार, संदीप चौहान, रोहित चौहान, प्रदीप, विपुल, संजीव, बिजेंद्र सिंह, राजकुमार, गुलाब, मंगल, धनपाल, नरेंद,्र संजय सिंह आदि ग्रामीण शामिल रहे।
बच्चों को बैग बांटे
मोरना (मुजफ्फरनगर)। शुक्रताल स्थित प्राथमिक विद्यालय में छात्र व छात्राओं को स्कूल बैग वितरित किए गए। विद्यालय के 56 छात्र व छात्राओं को ग्राम प्रधान सुशील शर्मा ने बैग वितरित करते हुए सभी बच्चों से लगन के साथ शिक्षा प्राप्त करने तथा परिवार के संस्कारों सहित बड़ों का आदर करने तथा साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने पर बल दिया। इस मौके पर इंचार्ज अध्यापिका प्रतिभा देवी, अनिता देवी, प्रवेश, समाजसेवी विनोद शर्मा आदि उपस्थित रहे।