मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने इंजीनियर आरके दत्ता की स्मृति में उनकी पुण्यतिथि पर इंजीनियर्स डे का आयोजन किया। जिला चिकित्सालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। सुबह आठ बजे हवन और श्रद्धांजलि सभा हुई। नौ बजे पौधरोपण सिंचाई विभाग कालोनी परिसर में हुआ। 11 बजे रक्तदान शुरु किया गया। संगठन के 60 लोगों ने ब्लड डोनेट किया। अध्यक्षता प्रयोश राणा ने और संचालन कृष्ण कुमार ने किया। देवेंद्र कुमार शर्मा, अवधेश कुमार, बीआर शर्मा, बीबी गुप्ता, डीके वर्मा, पीतांबर सैनी, सियाराम, सत्यवीर सिंह, हरिओम शर्मा, हुकुमचंद शर्मा, यासीन खां, आशीष त्यागी आदि रहे।
जनप्रतिनिधियों, प्रधानों को स्वच्छता की शपथ दिलाई
फोटो...
मुजफ्फरनगर। जिले में स्वच्छता श्रमदान के साथ स्वच्छता सेवा अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जन प्रतिनिधियों, अफसरों और ग्राम प्रधानों ने स्वच्छता की शपथ ली। विकास भवन के सभागार में हुई बैठक में डीएम जीएस प्रियदर्शी ने कहा कि स्वच्छता अभियान को हमें गति देनी है। इस समय जिले में एक दिन में मात्र 46 शौचालय ही बन पा रहे हैं। हमें इसकी संख्या पांच गुनी कर 230 शौचालय प्रतिदिन पर लानी है। डीएम ने इस अवसर पर स्वच्छता श्रमदान के साथ स्वच्छता सेवा अभियान का शुभारंभ भी किया। बैठक में मौजूद सभी जनप्रतिनिधियों, प्रधानों और अफसरों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल, विधायक प्रमोद उंटवाल, सीडीओ अंकित अग्रवाल, सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा, डीपीआरओ दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।