फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाशपुरम कालोनी में विद्युत लाइन में फाल्ट आने से लाखों के उपकरण जले

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत लाइन में फाल्ट आने से उपकरण जले
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। कैलाशपुरम कालोनी में पिछले दो दिनों से विद्युत लाइन में आए फाल्ट से कई घरों में रखे लाखों रुपये कीमत के विद्युत उपकरण जल गए। जिससे गुस्साए लोगों ने शनिवार की रात विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिलाते हुए लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

विद्युत लाइन में शुक्रवार की रात अचानक फाल्ट आ गया था जिससे मंदिर वाली गली समेत कई घरों में रखे फ्रिज, स्टेपलाइजर, इंवर्टर, मोबाइल चार्जर तथा पानी की मोटरें आदि विद्युत उपकरण जल गए। कालोनी के लोगों ने अधिकारियों से लेकर यूपीपीसीएल के हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया। जिसके बाद शुक्रवार की रात से खराब हुई लाइट शनिवार की दोपहर में दुरुस्त हो सकी। लेकिन शनिवार की रात करीब 8 बजे फिर से वहीं समस्या पैदा हो गई। दोबारा बिजली खराब होने के कारण कॉलोनी के लोगों का गुस्सा भड़क गया। आक्रोशित लोगों ने विद्युत निगम के खिलाफ आक्रोश जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी डा. शिव दर्शन पुंडीर, सभासद प्रतिनिधि बालेंद्र सिंह, संजय चावला, गुरजोत सिंह सेठी, दीपक अग्रवाल, बलदीप सिंह, विशाल चावला, नरेश शर्मा, श्याम लाल अरोड़ा, लवली सूरी, गौरव सचदेवा आदि ने बताया कि रेलवे रोड़ विद्युत निगम को सबसे अधिक राजस्व देने वाला क्षेत्र है, इसके बावजूद भी यहां पर सुविधा देना तो दूर विद्युत निगम दो दिनों से लाइन में आए फाल्ट को ढूंढ नहीं पाया है। जबकि विद्युत निगम की लापरवाही से लाखों के विद्युत उपकरण जलकर खराब हो गए। जिसका जिम्मेदार विद्युत विभाग है। इसी दौरान हंगामे की सूचना मिलते ही रेलवे रोड़ पुलिस चौकी के प्रभारी राजीव शर्मा मौके पर पहुंचे। जिन्होंने एसडीओ अमित त्यागी से वार्ता कर सुबह को समस्या का पूरी तरह का समाधान कराने का आश्वासन देते हुए घरों में उपकरणों को नुकसान से बचाने के क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद करा दी। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि फिर से समस्या हुई तो अधिकारियों का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें