फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. गिरेंद्र कुमार को मिला यंग साइंटिस्ट अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
डा. गिरेंद्र कुमार को मिला यंग साइंटिस्ट अवार्ड
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज ऑफ फार्मेसी के निदेशक डॉ. गिरेंद्र कुमार गौतम को नेपाल के काठमांडू में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में यंग साइंटिस्ट के अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

काठमांडू विश्वविद्यालय में फार्मेसी में नई खोज के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार विषय पर अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में डा. गिरेंद्र कुमार गौतम शामिल हुए। उन्हें नेपाल के उपप्रधानमंत्री उपेंद्र यादव के द्वारा यंग साइंटिस्ट के रूप में सम्मानित किया गया। डॉ. गिरेंद्र ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय एजुकेशन एंड रिसर्च द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया था। आयोजन का मुख्य उद्देश्य फार्मेसी में नए शोध एवं विचारों के माध्यम से स्वास्थ्य में सुधार लाना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें