फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में पेंशनर्स की समस्याओं पर किया विचार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भारतीय पेंशनर्स मंच की मासिक बैठक में पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं पर विचार किया गया। डाकघरों में पासबुक में एंट्री नहीं होने पर रोष जताया गया। इस अवसर पर लगाए गए चिकित्सा शिविर में पेंशनर्स के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया।
विज्ञापन

रविवार को स्टेट पेंशनर्स ऑर्गेनाइजेशन कार्यालय पर आयोजित बैठक में मंच के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी हरिमोहन शर्मा को पेंशनर्स के सामने आ रही समस्याओं से अवगत कराया गया। पोस्ट ऑफिस, रेलवे, आयकर विभाग, केंद्रीय विद्यालयों आदि के पेंशनर्स का सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया गया। डॉ. शिमलेश ने पेंशनर्स के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवा दी। अरुण कुमार मिड्ढा ने बताया कि वर्तमान प्राइड इंडेक्स के अनुसार चार प्रतिशत महंगाई भत्ते की किश्त एक जुलाई 2019 से आनी संभावित है। मोहम्मद यामीन ने बताया कि पेंशनरों को डाकघरों में प्रिंटर खराब होने का बहाना बनाकर उनकी पेंशन पासबुकों में एंट्री नहीं की जा रही है। उन्होंने प्रवर डाक अधीक्षक से मिलकर समस्या का समाधान कराने का निर्णय लिया। साथ ही पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान के लिए भारत सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 1800111960 की जानकारी दी। बैठक में सेवानिवृत्त पोस्टमैन सीताराम के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। मौके पर कुबेरचंद अग्रवाल, इसरार अहमद, आरपी शर्मा, आरके मलिक, माधोराम गर्ग, कृष्ण कुमार अग्रवाल, नरेश कुमार शर्मा, ऋषिपाल सिंह, सूरजमल, आदेश कुमार शर्मा आदि ने विचार रखे। चंद्रपाल, खुर्शीद आलम, ठाकुर अशोक कुमार, सोमपाल सिंह, कंवरपाल, सरदार मंगल सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता हरिदेव गुप्ता ने और संचालन शांति प्रसाद यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें