फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल शहीद बचन सिंह का नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
कारगिल शहीद बचन सिंह का नमन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कारगिल युद्ध में शहीद हुए लांस नायक बचन सिंह की 20 वीं पुण्यतिथि पर उनका नमन किया गया। वक्ताओं ने युवाओं से उनके बलिदान और वीरता से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान हवन यज्ञ का किया। परिजनों और नागरिकों ने यज्ञ में आहुति दी।
विज्ञापन

नई मंडी क्षेत्र के गांव पचेंडा कलां निवासी महावीर सिंह के बेटे बचन सिंह ने वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध में 12 जून की रात्रि में तोलोलिंग व टाईगर हिल की चोटियों पर दुश्मनों से लोहा लेते हुए वीरगति पाई थी। उस रात लांस नायक बचन सिंह ने कारगिल युद्ध में मातृ भूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी। शहर में सैनिक बोर्ड के निकट पचेंडा कला मार्ग स्थित शहीद बचन सिंह स्मारक पर कारगिल युद्ध में शहीद हुए लांस नायक बचन सिंह की 20 वीं पुण्यतिथि पर हवन यज्ञ किया गया। शहीद के भाई चरण सिंह, ऋषिपाल फौजी, मांगेराम, दिनेश फौजी, कमल चौधरी, रोहित त्यागी, अमित चौधरी, प्रशांत कुमार, विमल कुमार, कंवर पाल, नवीन आदि लोगों ने लांस नायक शहीद बचन सिंह की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देकर उनका नमन किया। युवाओं से उनके बलिदान से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें