खाद से भरे ट्रक में अचानक आग लगी
सिखेड़ा। जानसठ रोड पर खाद से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगने से अफरातफरी मच गई। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की की मदद से आग को बुझाया। गनीमत यह रही कि आग से किसी को नुकसान नहीं हुआ। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। उधर, ट्रक चालक ने फैक्टरी मालिक व प्रबंधक पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
बृहस्पतिवार को जानसठ रोड स्थित गुलशन केमिकल्स के पास खाद से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। बुलंदशहर के थाना झांझर निवासी चालक नवीन पुत्र नरेश ट्रक में खाद भरकर भगवती कैम में आया था। फैक्टरी के पास अचानक ट्रक में आग लग गई। उधर, ट्रक चालक नवीन ने फैक्टरी मालिक व प्रबंधक पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।