छबील लगाकर शरबत पिलाया
रतनपुरी। निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य में कई स्थानों पर छबील लगाकर मीठे शरबत का वितरण किया गया। श्रीकृष्ण झांकी मंडली रतनपुरी के सदस्यों ने छबील लगाकर राहगीरों को मीठा शरबत पिलाकर पुण्य कमाया। मनसा देवी मंदिर पर श्रीकृष्ण झांकी मंडली के गुलाब सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाया। छबील का उद्घाटन भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष कपिल सोम ने किया। इस अवसर पर कपिल सोम, मनोज, तीरथराम, सुनील कुमार, आदि सोम, गुलाब सिंह, प्रदीप भूरा, वैभव शर्मा, साहिल, अंकित शर्मा, मोनू सोम, कृष्ण राघव, सुमित वशिष्ठ, रोहित शर्मा आदि का सहयोग रहा। इसके अलावा जय श्रीराम टैंट हाउस व इलेक्ट्रॉनिक्स और हनुमान मंदिर समिति के दिलावर सिंह, जयबीर सोम, देवेंद्र सिंह, मोहित सोम, श्याम सिंह सोम, कुक्की सोम, अंकुर सोम, राहुल, ललित आदि ने भी रतनपुरी बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर पर छबील लगाई। गांव बड़सू और सिकंदरपुर में भी शिव मंदिर के निकट ग्रामीणों ने छबील लगाकर राहगीरों को मीठा शरबत पिलाया। सहज पब्लिक स्कूल दयालपुरी के पास स्थित श्री गोगा जी महाराज की म्हाड़ी पर घनश्यामपुरा के ग्रामीणों ने छबील लगाकर मीठे पानी का वितरण किया।