फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने पुलिस आफिस में जमकर हंगामा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
वकीलों ने पुलिस आफिस में जमकर हंगामा किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर में अधिवक्ताओं के साथ हुई हालिया वारदातों का खुलासा नहीं होने से गुस्साए वकीलों ने मंगलवार दोपहर पुलिस ऑफिस में जमकर हंगामा किया। अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन विरोधी नारेबाजी करते हुए एसएसपी के ऑफिस में घुसकर कुर्सियां फेंक दी। हंगामे में एसएसपी ऑफिस के गेट का शीशा भी टूट गया। इससे पहले कचहरी में भी कलमबंद हड़ताल रखते हुए न्यायिक कार्य भी नहीं किए गए। एसपी सिटी ने अधिवक्ताओं के बीच पहुंचकर जल्द घटनाओं का खुलासा करने का आश्वासन देकर उनके गुस्से को शांत किया।
तीन जून को नई मंडी कोतवाली से चंदकदमों की दूरी पर रहने वाली नोटरी अधिवक्ता उर्मिला शर्मा व उनके पति डॉ प्रेमदत्त शर्मा को बंधक बनाकर तीन लुटेरों ने लाखों की नकदी-जेवरात लूट लिए थे। करीब डेढ़ घंटे तक लुटेरों ने उत्पात मचाते हुए पूरा घर ही खंगाल डाला था। इसके अगले ही दिन चार जून को वरिष्ठ अधिवक्ता ठाकुर दुष्यंत सिंह की पत्नी से अंसारी रोड स्थित गंगलवाली गली में बाइकर्स ने सोने की चेन लूट ली थी। वहीं, बुढ़ाना में भी मेहराज अधिवक्ता पर हमला किया गया था। अधिवक्ताओं के साथ एक के बाद एक हुई वारदात से जिला बार व सिविल बार संघ के अधिवक्ताओं में पुलिस कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोश व्याप्त है। इससे पहले दो बार पुलिस अफसर अधिवक्ताओं को जल्द घटनाओं के खुलासे का आश्वासन दे चुके थे, लेकिन हर बार कोई नतीजा नहीं निकला था। इसके चलते मंगलवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत जिला बार और सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता कलमबंद हड़ताल पर रहे। अधिवक्ता फैंथम हॉल में इकट्ठा हुए, जहां से कचहरी परिसर से होते हुए जुलूस के रूप में पुलिस ऑफिस पहुंचे। वहां गुस्साए अधिवक्ताओं ने जमकर पुलिस विरोधी नारेबाजी करते हुए नई मंडी थाना प्रभारी को क्राइम कंट्रोल करने में विफल बताते हुए हटाए जाने और लुटेरों की तत्काल गिरफ्तारी किए जाने की मांग की। इसी दौरान कुछ वकील एसएसपी के कक्ष में घुस गए, जहां एसएसपी के नहीं मिलने पर कुर्सियां इधर-उधर फेंक दी गईं। हंगामे में एसएसपी दफ्तर के मेन गेट का शीशा भी टूट गया। सूचना पर एसपी सिटी सतपाल आंतिल मौके पर पहुंचे और अधिवक्ताओं से वार्ता करते हुए उन्हें नोटरी अधिवक्ता के घर लूट को अंजाम देने वाले लुटेरों तक पहुंचने की जानकारी देकर बहुत जल्द वारदात का खुलासा करने का आश्वासन दिया। अन्य घटनाओं में भी बहुत जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद अधिवक्ता शांत हुए। इस दौरान जिला बार संघ अध्यक्ष सैय्यद नसीर हैदर काजमी, महासचिव प्रदीप कुमार मलिक, सिविल बार के अध्यक्ष अनिल कुमार दीक्षित, महासचिव बिजेंद्र सिंह मलिक, पूर्व बार संघ अध्यक्ष राजेश्वर दत्त त्यागी, सुरेंद्र कुमार मलिक, ब्रजभूषण त्यागी, कामरान हसनैन, अश्वनी कुमार शर्मा़, विनय राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


गलत फुटेज जारी करने पर भी जताया एतराज
मुजफ्फरनगर। पुलिस ऑफिस पर हंगामे के दौरान अधिवक्ताओं ने नोटरी अधिवक्ता के यहां हुई लूट की वारदात में पुलिस द्वारा बाइक सवार तीन छात्रों को लुटेरे बता कर गलत फुटेज जारी करने पर भी एतराज जताया।

जिला बार संघ अध्यक्ष सैय्यद नसीर हैदर काजमी ने बताया कि अधिवक्ताओं के साथ हुईं घटनाओं के विरोध में कलमबंद हड़ताल करते हुए न्यायिक कार्य नहीं किए गए। पुलिस ऑफिस पहुंचकर घटनाओं के खुलासे की मांग की गई, जहां एसपी सिटी ने बुधवार तक का समय मांगा है। जिला बार संघ अध्यक्ष ने कहा कि एसएसपी दफ्तर के गेट का शीशा उनके साथियों से नहीं टूटा है। वहां पुलिसकर्मी भी थे, हो सकता है कि उनसे यह शीशा टूटा हो।
विज्ञापन


एसपी सिटी सतपाल आंतिल ने कहा कि अधिवक्ता लूटपाट की घटनाओं को लेकर आक्रोशित थे, जिन्हें समझा-बुझाकर शांत किया गया। नोटरी अधिवक्ता के घर हुई लूट में पुलिस खुलासे के बेहद करीब है और बहुत जल्द लुटेरों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें