फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनर आकाश लूथरा ने क्रिकेटरों को दिए टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेनर आकाश लूथरा ने क्रिकेटरों को दिए टिप्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित जनपद के खिलाड़ियों के फिटनेस क्रिकेट कैंप के पांचवें दिन सोमवार को ट्रेनर आकाश लूथरा ने क्रिकेट में चपलता, धैर्य और गति को महत्वपूर्ण बताते हुए इन से जुड़ी क्रियाओं को कराया।
विज्ञापन

एमजी पब्लिक स्कूल और स्पोर्ट्स स्टेडियम के ग्राउंड में चल रहे इस सात दिन के कैंप में जनपद के 20 उभरते हुए क्रिकेटर भाग ले रहे हैं। प्रत्येक दिन सुबह दो घंटे के फिजिकल सत्र में केवल खिलाड़ियों को फिट बने रहने के सूत्र पर ध्यान दिया जा रहा है। ज्यादा से ज्यादा फोकस इस बात पर दिया जा रहा है कि क्रिकेट में लंबे समय तक बिना चोट खाए कैसे मैदान में बना रहा जाए। साथ ही प्रतिदिन 30 मिनट का सत्र योग और मेडिटेशन को लेकर भी कराया जा रहा है। एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर ने भी खिलाड़ियों के बीच पहुंचकर अपने अनुभव उनके साथ बांटे और उन्हें क्रिकेट में फिटनेस की महत्व के बारे में बताते हुए अच्छा प्रदर्शन करने को प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि जल्दी ही बल्लेबाजी और गेंदबाजी का विशेष शिविर भी उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सहयोग से यहां लगाया जाएगा। आकाश लूथरा ने सभी खिलाड़ियों का व्यक्तिगत रूप से फिजिकल टेस्ट करके उन्हें उनकी खामियों से अवगत कराया। कैंप के अंतिम दिन मुजफ्फरनगर के अंडर-19 और अंडर-23 यूपी खिलाड़ी हर्ष वर्धन और रणजी प्लेयर शुभम अग्रवाल को भी बुलाया गया है। कैंप में जनपद के खिलाड़ी स्पर्श सहरावत, गर्वित, विशाल , रितिक, बैभव, नौशाद, अभिषेक, मोहित, रचित, हर्षित राठी, उस्मान , नीलांश, यदुराज, ध्रुव गोयल, शिवांशु, हिमांशु आदि भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें