फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बच्ची के हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्ची के हत्यारों को कड़ी सजा दिलाएं
विज्ञापन

खतौली। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने अलीगढ़ में तीन साल की बच्ची की हत्या के आरोपियों को कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग को लेकर एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

तहसील में शनिवार को अध्यक्ष पंडित ओमप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में महासभा के कार्यकर्ता एकत्र होकर तहसील पहुंचे। एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में अवगत कराया गया है कि जिला अलीगढ़ के टप्पल ब्लाक क्षेत्र में तीन साल की बच्ची की जघन्य हत्या से ब्राह्मण समाज में गुस्सा है। दुख की इस घड़ी में हम सब पीड़ित परिवार के साथ हैं। ब्राह्मण समाज के लोगों ने सरकार से हत्याभियुक्तों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने तथा इस मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाए जाने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में विभांशु शर्मा, सुमित कौशिक, सोनू भारद्वाज, शुभम, विभू शर्मा, हिमांशु, राहुल, अभिषेक शर्मा, देवेंद्र शर्मा, दुष्यंत कुमार, जयभगवान कौशिक, संजीव कुमार शर्मा, प्रवीण कुमार, धर्मेेंद्र कुमार शर्मा, सतीश शर्मा, पंडित सुबोध शर्मा, आशीष भारद्वाज, पंकज शर्मा, अनुज भारद्वाज, आदित्य शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें