फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले से लेकर आखिरी राउंड तक रहा कांटे का संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले से लेकर आखिरी राउंड तक रहा कांटे का संघर्ष
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लोकसभा सीट पर रालोद के चौधरी अजित सिंह और भाजपा प्रत्याशी डॉ संजीव बालियान के बीच आखिरी राउंड तक कांटे का मुकाबला रहा। कई बार परिणामों ने उलटफेर कर दिया। शुरू के तीन राउंड में जीत के बाद बालियान 15 राउंड तक पिछड़ते चले गए। फिर एक बार आगे बढे़ तो आखिरी राउंड तक जीत की दहलीज पर पहुंच गए। लोकसभा चुनाव में यहां मतगणना में पहले राउंड से ही सस्पेंस से अंत तक बना रहा।
आखिरी राउंड तक दोनों प्रत्याशियों की सांसें अटकी रही। समर्थक भी ऊहापोह की स्थिति में रहे। पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी डॉ संजीव बालियान ने बढ़त ली। बीजेपी को 30740 और रालोद को 12205 मत मिले। पहले राउंड में बीजेपी ने 18456 मतों की बढ़त ली। दूसरे राउंड में भाजपा 53180 और रालोद 33862 पर पहुंच गई। अंतर 19318 मतों का बना रहा। तीसरे राउंड में भाजपा 70440 और रालोद 61175 मतो पर पहुंच गई। 9265 मतों से भाजपा आगे रही। चौथे राउंड में रालोद ने बढ़त बना ली और रालोद 89664 मतों पर और बीजेपी 85577 मतों पर रह गई। इसके बाद रालोद लगातार बढ़ती चली गई और पांचवें राउंड में रालोद एक लाख 15 हजार 551 और बीजेपी एक लाख दो हजार 175 पर रह गई। 13376 मतों से रालोद ने बढ़त ले ली।
विज्ञापन

छठे राउंड में रालोद 142543 और बीजेपी 120206 पर पहुंची। रालोद की 22337 की लीड हो गई। सातवें राउंड में रालोद 166952 और बीजेपी 139964 पर रही। रालोद की लीड 26988 पर पहुंच गई। आठवें राउंड में रालोद 187079 और बीजेपी 164916 पर पहुंची। इसमें अंतर घटकर 25257 का रह गया। नौंवे राउंड में रालोद 210628 पर पहुंच गई और भाजपा 187945 पर रही। दसवें राउंड में रालोद के मत 234866 पर पहुंच गए और भाजपा 207441 पर टिकी।
11वें राउंड पर रालोद 249534 मतों पर और बीजेपी 234104 मतों पर पहुंची। रालोद की लीड 15167 मतों से बनी रही। 12वें राउंड में रालोद 268073 और बीजेपी 260637 पर पहुंच गई। रालोद की जीत का अंतर घट गया। 13वें राउंड में रालोद के मतों की संख्या 289089 और भाजपा के मतों की संख्या 285658 पर पहुंच गई। 14वें राउंड में बीजेपी ने बढ़त बना ली। बीजेपी 311339 और रालोद 306920 पर पहुंच गई। 15वें राउंड में बीजेपी की बढ़त होती चली गई। बीजेपी 342552 और रालोद 321001 पर पहुंच गई। 16वें राउंड में बीजेपी के मत 371070 और रालोद के 337429 पर पहुंच गए। बीजेपी की लीड 33640 पर पहुंच गई।
विज्ञापन

17वें राउंड में बीजेपी 392876 और रालोद 358927 पर पहुंची गई। भाजपा के लगातार बढ़ने से पार्टी के कार्यकर्ता उत्साहित हो गए। 18वें राउंड में लीड 45 हजार पर पहुंच गई। बीजेपी के मतों की संख्या 420281 और रालोद के मत 375239 पर टिक गई। 19वें राउंड में भाजपा 443815 और रालोद 396519 पर पहुंची। 20वें राउंड में भाजपा 462142 और रालोद के मतों की संख्या 421583 पर पहुंच गई। 21वें राउंड में भाजपा बढ़त बनाए रही। भाजपा के मत 497715 और रालोद के 441454 पर पहुंच गई। 22वें राउंड में बीजेपी ने पांच लाख वोट क्रास कर दिए और मतों की संख्या 505174 पर पहुंच गई। रालोद के मत 465816 पर रहे। 23वें राउंड में 518110 पर और रालोद 495345 पर पहुंची। भाजपा की बढ़त का अंतर लगातार घटने लगा। भाजपा की बढ़त केवल 22765 की ही रह गई। 24वें राउंड में रालोद ने काफी उछाल मारा। भाजपा की बढ़त और घट गई। भाजपा के मत 535320 और रालोद की 525471 पर पहुंच गई। 25वें राउंड में अंतर और घट गया। भाजपा 553687 और रालोद 547430 पर पहुंच गई। 26वे ंराउंड में केवल बुढ़ाना, सरधना और चरथावल विधानसभा ही बाकी रहे। भाजपा के मतों का अंतर काफी घट गया। बीजेपी के मतों की संख्या 563702 और रालोद की 561957 पर पहुंच गई। 27वें और अंतिम राउंड में भाजपा ने बढ़त बनाई और उसके मतों की संख्या 569535 पर और रालोद की 565753 पर पहुंची। इस तरह ईवीएम की गिनती में 3782 मतों से भाजपा के डॉ संजीव बालियान ने जीत हासिल की। पोस्टल बेलेट की मतगणना अलग से हुई, जिसमें भाजपा की जीत का अंतर बढ़ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें