फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीवर पर भारी पड़ रही अनियमित दिनचर्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अनियमित खानपान, एल्कोहल का सेवन और प्रदूषित पानी मानव स्वास्थ्य पर विपरीत असर डाल रहा है। इनका सीधा असर मनुष्य के लीवर पर होता है। यदि हम अपनी दिनचर्या और खानपान में थोड़ा बदलाव कर दें तो लीवर की भयंकर बीमारियों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

लीवर मनुष्य के शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। शरीर में पनपने वाले तथा सेवन किए गए जहरीले पदार्थों से लीवर में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इससे अनेक बीमारियां पनपने लगती है। यदि हम अपने खानपान तथा दिनचर्या में थोड़ा बदलाव कर दें लीवर को सुरक्षित रख सकते हैं। स्वामी कल्याणदेव जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. लोकेश गुप्ता का कहना है कि लीवर की बीमारी ज्यादातर हमारी खानपान की आदतों से होती है। सबसे जरूरी साफ-सफाई रखना है। अपने आसपास सफाई रखें तथा जो भी खाएं वह साफ-सुथरा हो। एल्कोहल लीवर को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। आजकल शराब के सेवन का चलन सा हो गया है। एल्कोहल से लीवर सीधे तौर पर प्रभावित होता है। इसके अलावा जंकफूड भी लीवर से संबंधित बीमारी का कारण बन सकता है। बताया कि बाहर खुले में मिलने वाली चीजों के सेवन से बचें। कभी भी खून चढ़ाने की आवश्यकता पड़े तो प्रमाणित जगह से खून लें। हेपेटाइटिस के टीके जरूर लगवाएं। उन्होंने बताया कि बिना चिकित्सक के परामर्श के कोई दवा न लें। अक्सर देखा गया है कि लोग अपनी मर्जी से दर्द निवारक दवाओं का सेवन करते हैं। यह नुकसानदायक हो सकता है। लीवर से संबंधित जांच समय-समय पर कराते रहना चाहिए। इससे पनप रही बीमारी की जानकारी मिल जाती है और समय से उपचार शुरू हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें