फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसे के छात्र को अगवा कर किया कुकर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मदरसे के छात्र को अगवा कर किया कुकर्म
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मदरसे से लौट रहे किशोर उम्र छात्र को अगवा कर देवबंद के एक होटल में ले जाने के बाद उसके साथ कुकर्म किया। उसी रात आरोपी पीड़ित छात्र को स्टेशन पर छोड़कर धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी ने तहरीर देकर बताया कि उसका 13 वर्षीय भतीजा शाहपुर के गांव स्थित एक मदरसे में पढ़ता है। पीड़ित के अनुसार 21 फरवरी की शाम वह मदरसे से घर लौट रहा था। शामली स्टैंड पर बस से उतरने के बाद छात्र पैदल ही लोहिया बाजार होते हुए मीनाक्षी चौक आ रहा था। जैसे ही वह लोहिया बाजार स्थित एक मस्जिद के पास पहुंचा, वहां एक दुकान पर बैठे युवक ने छात्र को अपने पास बुला लिया। आरोप है कि युवक छात्र को जलसे में ले जाने के बहाने बाइक पर बैठाकर अगवा कर देवबंद ले गया। वहां एक होटल में आरोपी ने आईडी दिखाकर कमरा किराए पर लिया और छात्र को कमरे में ले जाकर डरा-धमकाकर उसके साथ कुकर्म किया। हैवानियत करने के बाद आरोपी पीड़ित छात्र को अपने साथ लेकर मुजफ्फरनगर पहुंचा और रात दो बजे उसे स्टेशन पर छोड़कर धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित वहां से किसी तरह घर लौटा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दिलशाद नामक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें