फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के बूथों की ली जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी लोग शांति बनाए रखने में सहयोग करें
विज्ञापन

शाहपुर। कस्बे के एक बैंक्वेट हाल में आयोजित शांति समिति की बैठक में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर ने कहा कि सभी लोग शांति बनाए रखने में सहयोग करें। असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखें। थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों से कस्बे के बारे में जानकारी लेने के साथ होली के पर्व को आपसी सौहार्द से मनाने की अपील की। थाना प्रभारी ने कस्बे में लोकसभा चुनाव में बनने वाले बूथों की भी जानकारी ली । बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी ने कहा कि कस्बे में सभी संप्रदाय के लोग आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाते हैं। होली के पर्व पर नगर पंचायत विशेष सफाई व्यवस्था कराने के साथ 24 घंटे पानी की आपूर्ति कराएगी। लोकसभा चुनाव में कस्बे की जनता शांतिपूर्वक मतदान करेगी। इससे पूर्व थानाप्रभारी ने गांव काकड़ा , निर्माणी , गढ़ी दुर्गनपुर, धनायन आदि गांवों में भी शांति समिति की बैठक आयोजित की। बैठक में पूर्व चेयरमैन जफर कुरैशी, भाजपा नेता श्यामपाल सिंघल, सभासद उमेश गोयल, विशाल गर्ग, वकील सैफी, शाहनवाज कुरैशी, पूर्व सभासद यासीन कुरैशी, महबूब कुरैशी, अनुज अग्रवाल, शाहिद त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें