फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्ण मंदिर की पवित्रता बचाने को कटा दिया शीश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहीद बाबा दीप सिंह के जन्मदिन पर गुरुद्वारा गांधी कॉलोनी में कीर्तन दरबार सजाए गए। बाबा दीप सिंह की शहादत की गाथा सुनकर गुरुद्वारा जो बोले सो निहाल, सतश्री अकाल के जयघोष से गूंज उठा। बाद में लंगर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा गांधी कॉलोनी में श्री सुखमनी साहिब सेवा सोसायटी की ओर से बाबा दीप सिंह का जन्मदिन मनाया गया। अमृतसर से आए रागी जत्था अमनदीप सिंह ने कीर्तन कर संगतों को निहाल किया। उन्होंने शहीद बाबा दीप सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि हिंदुओं पर हमला कर उन्हें लूटने तथा महिलाओं से दुर्व्यवहार करने वाले अहमद शाह अब्दाली के खिलाफ बाबा दीप सिंह ने युद्ध छेड़ा था। संख्या कम होने के बावजूद वह मुगलों को हरा देते थे तथा लूटा हुआ धन भी ले आते थे। अहमद शाह ने हमला कर स्वर्ण मंदिर को ध्वस्त कर दिया और पवित्र सरोवर को मिट्टी से भरवा दिया। गुरुद्वारा गांधी कॉलोनी के हेड ग्रंथी जोगा सिंह और ज्ञानी हरजीत सिंह बताया कि स्वर्ण मंदिर की पवित्रता को बचाने के लिए बाबा दीप सिंह ने अपना शीश कटा दिया। कटे शीश को अपने हाथों में लेकर वह स्वर्ण मंदिर पहुंच गए अपना शीश भेंट किया। सरदार वजीर सिंह राजा, सुरजीत सिंह, दिवप्रीत सिंह हनी, बॉबी छाबड़ा, टीटू सिडाना, प्रभजोत सिंह रिंकू, हरमोहन सिंह सेखो, सोनू चावला आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें