मामूली कहासुनी में फेरी वाले को पीटा
शाहपुर। तितावी थाना क्षेत्र के गांव हैदरनगर जलालपुर निवासी धीरज पाल गांवों में घूमकर कपड़े की फेरी लगाने का काम करता है । बुधवार को वह गांव कुटबा की बस्ती में फेरी लगा रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसकी कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि युवकों ने धीरज के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने हमलावरों पर कपड़ा बिक्री के रुपये लूटने का भी आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को पीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।