फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर स्वास्थ्य अधिकारी को दिए वितीय अधिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद में चेयरपर्सन और सिटी मजिस्ट्रेट के बीच की रार चरम पर पहुंच गई है। चेयरपर्सन ने पालिका के वित्तीय कार्यों के संचालन का अधिकार नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. आरएस राठी को सौंप दिया। वह पहले ही सिटी मजिस्ट्रेट से ईओ का चार्ज हटाने की मांग कर चुकी हैं।
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड में नगर पालिका में सरगर्मियां चरम पर हैं। पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल और ईओ का कार्य देख रहे सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को चेयरपर्सन ने डीएम राजीव शर्मा, कमिश्नर सहारनपुर सीपी त्रिपाठी व अन्य उच्चधिकारियों को पत्र लिखकर सिटी मजिस्ट्रेट से ईओ का चार्ज हटाने का आग्रह किया था। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट पर राजनीति से प्रेरित होकर कार्य करने तथा नगर के विकास में बाधा डालने का आरोप लगाया था। उन्होंने साफ कर दिया था कि उन्हें इस स्थिति में सिटी मजिस्ट्रेट का ईओ के पद पर बना रहना जनहित में नहीं है। इसलिए उनसे ईओ का चार्ज हटाकर स्थाई व्यवस्था हो जाने तक अन्य किसी अधिकारी को दे दिया जाए। शुक्रवार को चेयरपर्सन ने नगर पालिका के वित्तीय कार्यों के संचालन का अधिकारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएस राठी को दे दिया है। उन्होंने अपने आदेश में कहा कि है कि नगर स्वास्थ्य अधिकारी प्रभारी ईओ के रूप में वित्तीय कार्यों का संचालन करेंगे। कोषागार, बैंक तथा प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें