फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विचाराधीन बंदी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विचाराधीन बंदी की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला कारागार में बंद विचाराधीन बंदी की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह बीते सवा साल से दहेज हत्या के मामले में जेल में बंद था। बुजुर्ग बंदी काफी दिनों से बीमार चल रहा था। नई मंडी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जेल अधीक्षक के आग्रह पर डीएम के आदेश पर उसके पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई गई है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव कूकड़ा निवासी 70 वर्षीय इशाक पुत्र बशीर को न्यायालय के आदेश पर 23 सितंबर 2017 को जिला जेल भेजा गया था। जेेल अधीक्षक एके सिंह ने बताया कि दहेज हत्या के मामले में विचाराधीन बंदी इशाक को पेट दर्द की शिकायत के बाद अक्टूबर माह में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे उपचार के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था, लेकिन हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया था, जहां उसके पेट का आपरेशन किया गया था। उसके पैर में गैंगरीन भी था। तीन दिन पूर्व तबीयत बिगड़ने पर उसे जेल अस्पताल में ही भर्ती कर उपचार दिया जा रहा था, लेकिन गंभीर हालत में उसे रविवार देर रात को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार सुबह करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें