फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीसीए ने कोच और मैनेजर के घोषित किए नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीसीए ने कोच और मैनेजर के नाम तय किए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक में सभी टीमों के कोच और मैनेजर नियुक्त किए गए। पूर्व क्रिकेटर गोपाल शर्मा, रीता डे को उत्तर प्रदेश क्रिकेट में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

बैठक में अभी चयन समितियों पर निर्णय नहीं लिया गया। सुप्रीम कोर्ट के अगले आदेशों को देखते हुए अभी चयन समिति के सदस्य की नियुक्ति नहीं की गई है। क्रिकेट समिति में गोपाल शर्मा ,ज्ञानेंद्र पांडेय, रीता डे और नीतू डेविड को रखा गया है। रणजी टीम का कोच मंसूर अली, मैनेजर संजीव जखमोला, बैटिंग कोच परमिंदर सिंह को बनाया गया है। अंडर-19 टीम का कोच आमिर और मैनेजर सतीश जैसवाल, अंडर-16 का कोच ताहिर अब्बास और कपिल पांडेय तथा अंडर-14 में अखिल त्यागी और नरेंद्र सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। अंडर-23 का कोच रत्नेश मिश्र होंगे। महिलाओं में सीनियर टीम की कोच गायत्री यादव, मैनेजर सीमा त्रिवेदी , अंडर-23 का कोच अर्चना मिश्र और मैनेजर मुजफ्फरनगर की पारुल चौधरी को बनाया गया है। मीटिंग में डॉ युद्धवीर सिंह ने गाजियाबाद में स्टेडियम के निर्माण की भी जानकारी दी। बैठक में यूपीसीए के पदाधिकारी रियासत अली, शोएब अली, मदनमोहन मिश्र, राकेश मिश्रा, दीपक शर्मा, जीएन तिवारी, अनुराग, डीएस चौहान उपस्थित थे। राजीव शुक्ला ने मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन की वेबसाइट www.mcacricket.tv का भी लांच किया, जिस पर अब जनपद क्रिकेट की सभी जानकारी मिलती रहेगी। मीटिंग की अध्यक्षता निदेशक एवं आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने और संचालन सचिव युद्धवीर सिंह ने किया। बैठक से पूर्व सभी सदस्यों का एमसीए द्वारा सम्मान भी किया गया। चेयरमैन भीम सेन कंसल, भूपेंद्र यादव, मनोज पुंडीर, कुशलपाल सिंह, ओमदेव सिंह, रोहित, विकास राठी, अरशद , मनीष त्यागी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें