फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने समस्याओं की जानकारी ली

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। भाजपा विधायक उमेश मालिक ने कस्बे और क्षेत्र के कांवड़ सेवा शिविरों में पहुंचकर कावंड़ियों के साथ शिविर संचालकों से मिलकर उनकी समस्याओं पूछी। विधायक शुक्रवार को कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सबसे पहले सांझक में लगे विशाल कांवड़ सेवा शिविर पहुंचे। इसके बाद विधायक गांव हरसौली पुलिस चौकी के पास लगे शिविर में पहुंचे। जहां उन्होंने कांवड़ियों से उनकी समस्याओं को पूछा। गांव काकड़ा में लगे सेवा शिविरों के साथ रसूलपुर जाटान के मोड़ पर लगे शिविर में पहुंचे। विधायक गुड़ मंडी में लगे सबसे बड़े शिविर में पहुंचे। विधायक ने गुड़ व्यापार संघ के पदाधिकारियों के अलावा कांवड़ियों से जानकारी ली। इसके बाद वे जनताशिविर में पहुंचे। उन्होंने प्रसाद ग्रहण करने के बाद शिविर संचालक वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम पाल सिंघल से कांवड़ यात्रा के बारे जानकारी ली। विधायक गांव सोरम व पलडी मोड़ पर लगे कांवड़ सेवा शिविरों के संचालकों से मिले। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता श्यामपाल सिंघल, विधायक प्रतिनिधि मास्टर विक्रम सिंह, विनोद कुमार, देवेश बालियान, अरुण मित्तल, अमित कुमार आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन


कांवड़ियों का सैलाब उमड़ने लगा
शाहपुर। हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों की आस्था का सैलाब उमड़ने लगा है। कांवड़ियों की टोली बोल बम बम बम और हर हर महादेव का उद्घोष कर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। कस्बे में कांवड़ियों की आस्था का सैलाब धीरे धीरे बढ़ रहा हैं। कांवड़ियों की संख्या में वृद्धि होने से पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। कस्बे व क्षेत्र में बड़े वाहनों के प्रवेश को रोक दिया गया है। जगह जगह बेरिकेडिंग कर हल्के वाहनों के साथ दुपहिया वाहनों का भी रुट डायवर्ट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें