छपार।
हरियाणा के गुड़गांव नाथुपुर गांव का गोल्डन ग्रुप जिसमें 22 सदस्य हैं। हरिद्वार से गोल्डन कांवड़ में गंगाजल लेकर पैदल ही अपने गांव जा रहे हैं। 11 सदस्य रात में और 11 सदस्य दिन में चलते हैं। उनकी इस बार तीसरी कांवड़ है। डीजे, वाहन व अन्य सामान और कांवड़ में लगी गोल्ड की प्लेटें सहित 12 लाख 60 हजार रुपये की लागत लगी हुई। 2016 और 2017 का एनसीआर में सबसे सुंदर कांवड़ का अवार्ड भी गोल्डन ग्रुप को मिला है। कांवड़ में सोना कितना लगा है, यह उन्होंने गोपनीय रखा है। देखने में कांवड़ बहुत सुंदर है। दूसरी भव्य कांवड़ दिल्ली के गांव सभापुर गुजरान के श्याम गिरी मंदिर के लिए जा रही है। उक्त कांवड़ सुरेश भगत व सुढेसिंह के नेतृत्व में लाई जा रही है। कांवड़ के साथ 60 शिव भक्त हैं। सुरेश भगत ने बताया कि उनकी यह 18वीं कांवड़ है, जिसमें साढ़े 6 लाख रुपये लगा कर सजाया गया है। उनके साथ सूरज शर्मा, चौधरी जितेंद्र, रितेश व कमल आदि शिवभक्त भी चल रहे हैं।