फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी चखेगा फलों के राजा का स्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी चखेगा फलों के राजा का स्वाद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। फलों के राजा का स्वाद इस बार आम आदमी चख सकेगा। आम का उत्पादन बीते वर्ष से ज्यादा है। मंडी में आम का थोक मूल्य पांच से 20 रुपये किलो तक है। बाजार में भी 20 से 30 रुपये किलो आम बिक रहा है। बंपर उत्पादन और बाजार में कम मूल्य के कारण इस बार आम आदमी के लिए आम सुलभ हो जाएगा।
बंपर पैदावार और बाजार में मंदी से इस बार फलों का राजा आम आदमी तक पहुंच जाएगा। गरीब और मध्यम वर्ग के लोग भी आम का स्वाद आसानी से चख सकेंगे। आम की पैदावार इस बार बीते वर्ष से अधिक है। मंडी में इसका असर भी दिखाई दे रहा है। नवीन मंडी स्थल पर थोक में आम पांच रुपये से 20 रुपये किलो तक बिक रहा है। मार्केट में दशहरी की भरमार है। मंडी के आढ़तियों का कहना है कि मंदा होने के बाद भी बाजार में आम का उठान नहीं है। ठेले पर बेचने वाले 20 से लेकर 30 रुपये किलो तक अच्छा आम बेच रहे हैं। मलिहाबाद की दशहरी ने यहां की मार्केट को अधिक मंदा कर दिया है। मलिहाबाद की स्पेशल दशहरी थोक में 30 रुपये किलो बिक रही है। बाजार में 40 रुपये किलो आम आसानी से मिल रहा है।
विज्ञापन

मीनाक्षी चौक पर फल की दुकान लगाने वाले इकबाल अहमद का कहना है कि बाजार में आम मंदा हो जाने से केले का भाव भी गिर गया है। आम ग्राहकों को 20 से 30 रुपये किलो अच्छा आम मिल रहा है। पिछले साल से इस बार आम का मंदा है। आम बाग मालिक कर्मवीर सैनी का कहना है कि इस बार आम का गत वर्ष से अधिक उत्पादन हुआ है। उत्पादन के हिसाब से बाजार में डिमांड कम है, इस कारण अधिक मंदा हो गया है। बारिश के बाद ठंड होगी तो आम का उठान अधिक होगा। जनता को इस बार आम मंदा मिलेगा।

आम ने केले के दाम घटाए
मुजफ्फरनगर। बाजार में केला 40 से 70 रुपये दर्जन तक बिक रहा था। आम की फसल के बाजार में आते ही केले का उठान कम हो गया और मंडी में केले के दाम घट गए हैं। ठेले पर बीस से तीस रुपये दर्जन अच्छे केले बिक रहे हैं।
विज्ञापन


बीस प्रतिशत बढ़ी पैदावार
आम की पैदावार जिले में इस बार 20 प्रतिशत बढ़ी है। जनपद में आम का उत्पादन आठ हजार 900 हेक्टेयर जमीन में होता है। अधिक उत्पादन से बाग ठेकेदारों और आम जनता दोनो को लाभ होगा।
- एसी पाठक, जिला उद्यान अधिकारी, मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें