फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान को लेकर चेयरमैन व सभासद आमने सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
भुगतान के मुद्दे पर चेयरमैन और सभासद आमने-सामने
विज्ञापन

जानसठ। नगर पंचायत में हुए विकास कार्यों के भुगतान को लेकर सभासद और चेयरमैन आमने-सामने आ गए हैं। सभासदों ने चेयरमैन द्वारा बिना बोर्ड बैठक के भुगतान करने पर आपत्ति जताते हुए एक ज्ञापन ईओ के नाम देते हुए कोई भी भुगतान बिना बोर्ड की बैठक के नहीं किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर पंचायत के दस सभासद सुनील कश्यप, रियासत, अनुज सैनी, लक्ष्मी देवी, विवेक उपाध्याय, जमशेद, अश्वनी कुमार, मोनिका कांबोज, बाबर अंसारी, शब्बो परवीन आदि ने चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना द्वारा कस्बे में कराए जा रहे विकास कार्यों का भुगतान बिना बोर्ड बैठक करने पर आपत्ति जताई। सभासदों का कहना था कि विकास कार्यों के भुगतान में पारदर्शिता लाने के लिए सभी कार्यों का भुगतान बोर्ड बैठक में होना अनिवार्य है। सभासदों का आरोप है कि चेयरमैन अपनी हठधर्मी के चलते भुगतान बिना बोर्ड की बैठक के ही कर रहे हैं। सभासदों ने एक शिकायती पत्र अधिशासी अधिकारी के नाम उनकी अनुपस्थिति में नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक मोहम्मद इरफान को देते हुए मांग की। वहीं, बृहस्पतिवार को नगर पंचायत के दस सभासदों द्वारा डीएम को दिए गए ज्ञापन के माध्यम से बताया कि नगर पंचायत में सभासदों व चेयरमैन के नाम से जो बोर्ड एक माह पूर्व लगाए जा चुके हैं उनके टेंडर अब निकाले गए हैं, जिनकी कीमत 4.94 लाख दर्शाई गई है। सभासदों का आरोप है कि कोई भी विकास कार्य टेंडर के बिना नहीं हो सकता। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना ने बताया कि सभी विकास कार्यों के अलावा भुगतानों में पारदर्शिता बरती जा रही है। सभासदों द्वारा लगाया गया आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें