फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाईडर से टकराई बेकाबू कार

विज्ञापन
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराई बेकाबू कार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नेशनल हाइवे पर अचानक सामने कुत्ता आने पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में पिता- पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नई मंडी के प्रेम विहार निवासी आशीष चावला अपने बेटे अंकित चावला और उसके मित्र शौर्य भारद्वाज के साथ कार से मंसूरपुर से लौट रहा था। जब वह शहर कोतवाली के वहलना चौक के पास पहुंचे, तो अचानक से कार के सामने एक कुत्ता आ गया। कार की स्पीड ज्यादा होने के कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार तीनों घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में आशीष चावला ने कोतवाली में इत्तेफाकिया की तहरीर दी गई है। उधर, मोहल्ला गहराबाग निवासी फिरोज मेरठ रोड से घर आ रहा था। तेज गति से आ रहे एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी। लोगों ने फिरोज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

किशोरी लापता
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के ग्राम मिमलाना निवासी एक किशोरी लापता हो गई। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर किशोरी की बरामदगी की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें