फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान दृष्टिकोण कार्यक्रम में मीनाक्षी अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, लखनऊ उत्तर प्रदेश जिला मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा सात और आठ मई को विज्ञान दृष्टिकोण कार्यक्रम जगदीश प्रसाद सरस्वती इंटर कालेज, मुजफ्फरनगर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष डीएम राजीव शर्मा, उपाध्यक्ष जिला विकास अधिकारी अर्चना वर्मा के मार्गदर्शन एवं जिला समन्वयक डॉ. विकास कुमार के संयोजन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
विज्ञापन

जिसमें केके जैन इंटर कालेज खतौली के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विज्ञान प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में लगभग 120 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें केके जैन इंटर कालेज की छात्रा मीनाक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य सतीश उपाध्याय द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विज्ञान गीत की प्रस्तुति में केके जैन इंटर कालेज की छात्राओं विधि राणा, निशांत और मीनाक्षी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान एवं पर्यावरण पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता में इसी कालेज के छात्र शुभम सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया और शिक्षक व्याख्यान विज्ञान एवं समाज शीर्षक पर राजकुमार जैन प्रवक्ता ने अपनी बात रखकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की ओर से विज्ञान अध्यापक मदन गोपाल वर्मा व रसायन प्रवक्ता राजकुमार जैन ने सभी प्रतिभागियों के साथ प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य अनुराग जैन ने सभी सफल छात्र एवं छात्राओं को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें