फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के समर्थन में उतरा कश्यप समाज

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। पांच दिन पूर्व ब्लॉक कार्यालय पर किसान गोष्ठी में भिड़े भाकियू और भाजपा कार्यकर्ताओं के विवाद में विधायक विजय कश्यप के साथ अभद्रता को आरोप लगाते हुए कश्यप समाज ने नाराजगी जताई है। वक्ताओं ने कहा कि यदि आरोपियों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो कश्यप समाज आंदोलन करेगा। सोमवार को नहर स्थित राजू कश्यप की आरा मशीन पर कश्यप समाज की बैठक में क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया। कहा कि कार्यक्रम के दौरान विधायक के साथ अभद्रता को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अध्यक्षता मंगत सिंह और संचालन रणवीर सिंह चौकड़ा ने की। पंकज कश्यप, सुशील कश्यप, राजू कश्यप, राकेश कश्यप, मदन कश्यप, विजय कुमार, शोराज सिंह, महिपाल सिंह, नीटू, अनिल कुमार, ज्ञान सिंह, योगेंद्र, पूर्ण कश्यप, सुखपाल, ऋषिपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन


झगड़े में सांस-ननंद घायल
चरथावल। नगला राई गांव में महिलाओं में मामूली कहासुनी पर बहुओं ने सांस और ननंद पर डंडों से हमला कर दिया। जिसमें सांस निशा और उसकी लड़की सायरा घायल हो गई। घायल महिलाओं ने घर की दो हमलावर महिलाओं के नाम तहरीर दी है। पुलिस ने मौके का मुआयना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें